Chandauli News: यात्री को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ऑटो चालक ने साथियों के साथ यात्री को लूटा, यात्री के खाते से निकाले 90 हजार.
"मुगलसराय कोतवाल पुलिस ने आरोपी चन्द्रप्रकाश पुत्र शिवबालक निवासी हनुमानपुर शाहकुटी थाना मुगलसराय को गिफ्तार किया। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त सुरज कुमार पुत्र रमेशर राम निवासी फगुहिया, थाना सदर और आकाश गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी बिछडी़ थाना अलीनगर को आटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपियों का सहयोगी आकाश सोनकर मौके से फरार हो गया"
chandauli
11:15 AM, Aug 31, 2025
Share:


मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए शातिर लुटेरे
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली में धानापुर के डबरिया निवासी पीड़ित श्रीराम सिंह ने तहरीर दिया गया कि बीते 19 अगस्त की शाम 18:00 बजे उनका पुत्र रितेश सिंह शाहजहांपुर अपनी ड्यूटी जाने के लिए मुगलसराय से वाराणसी के लिए एक आटो रिजर्व किया। पीड़ित रितेश द्वारा बार बार मना करने के बाद भी रिजर्व किये गए आटो में आटो चालक दो अन्य लोगो को बैठा लिया गया और रास्ते में कोल्ड-ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया गया। नशा होने पर रितेश (पीड़ित) द्वारा नशे की बात कहकर विरोध करने पर आटो चालक द्वारा साथ में बैठे दो अन्य लोगो के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की गई। पीड़ित का पर्स व मोबाईल छिनकर चन्दासी कोयला मंडी के पास आटो से धक्का देकर नीचे फेक दिया गया, पीड़ित घटना के बाद वाराणसी और वहा से शाहजहांपुर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। पीड़ित के छीने गये मोबाईल से 90 हजार का ट्रांजेक्शन किया गया है।
मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए शातिर लुटेरे
मामले में कार्रवाई करते हुए मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह और उनकी टीम ने आरोपी चन्द्रप्रकाश पुत्र शिवबालक निवासी हनुमानपुर शाहकुटी थाना मुगलसराय को गिफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्त सुरज कुमार पुत्र रमेशर राम निवासी फगुहिया, थाना सदर और आकाश गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी बिछडी़ थाना अलीनगर को आटो स्टैंड के परास से गिरफ्तार किया गया। जबकि आरोपियों का एक अन्य सहयोगी आकाश सोनकर मौके से फरार हो गया।
मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए शातिर लुटेरे
पुछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि 19 अगस्त को मै अपने आटो नंबर UP 67 BT 0995 के पास शाम को मुगलसराय स्टेशन से वाराणसी जाने हेतु मुगलसराय आटो स्टैंड पर खड़ा था कि एक अज्ञात यात्री ने मेरा आटो वाराणसी जाने हेतु रिजर्व किया। उसको आटो मे बैठाकर और अपने दोस्त आकाश सोनकर व आकाश गुप्ता को बुलाया और बताया कि एक व्यक्ति मेरे आटो मे बैठा है आ जाओ उन दोनो को यह बताते हुये कि तुम दोनो आटो मे बैठ जाओ और इसे देखते रहो। मै कोल्ड ड्रिंक मे नशीली दवा मिलाकर ला रहा हू। जिसे पिलाकर बेहोस होने पर इसे आगे ले जाकर लूट लिया जायेगा। मै कोल्ड ड्रिंक लाया और बनारस के लिये जाते समय यात्री ने मेरे दो अन्य दोस्तो को आटो मे बैठने का विरोध किया तो मैने समझाया कि मेरे दोस्त है कुछ दुर आगे उतर जायेंगे और यात्री से कोल्ड ड्रिंक पीने के लिये अनुरोध किया । उसके द्वारा मना किया गया कई बार अनुरोध करने पर पी लिया।
विज्ञापन
पीने के कुछ देर बाद उसको नशा हो गया। हम तीनो मिलकर उसे मारपीट कर उसका पर्स व मोबाइल छिन लिया गया। उसी समय हमारा एक अन्य सहयोगी चन्द्रप्रकाश भी वहा आ गया। हम सभी लोगो ने मिलकर चन्धासी के पास यात्री को फेक दिया और हम सभी लोग आटो मे बैठकर भाग गये। मैने उसके मोबाइल का पिन नंबर देखा था।। उसी से चन्द्रप्रकाश के एकाउंट मे 32 हजार 500 रुपया भेज दिया और चन्द्रप्रकाश को हम सभी लोगो ने भेजा कि तुम जाओ ATM से पैसा निकालकर ले आओ । चन्द्रप्रकाश गया और हम तीनो स्टेशन के पास रुक गये। चन्द्रप्रकाश 20 हजार लेकर आया जिसको हम चारो आपस मे बाँट लिये। फिर आकाश सोनकर के बताये स्कैनर पर 8 हजार भेज दिया। उसके बाद यात्री का मोबाइल आकाश सोनकर ले लिया।
आकाश सोनकर द्वारा और पैसा कई जगह ट्रान्सफर कर निकाला गया जिसमे आकाश सोनकर द्वारा हम लोगो को और पैसा दिया गया है जिसमे कुल 12 हजार मुझे मिला है जो मेरे पास है । आकाश गुप्ता ने बताया कि हम सभी चारो लोग मिलकर योजना बनाकर कोल्डड्रीक मे नशा देकर मारपीट कर मोबाइल व पर्स छिनकर यात्री को चन्धासी में आटो से फेक दिये । मुझे 10 हजार हिस्सा मिला है । जो मेरे पास है चन्द्रप्रकाश ने पूछताछ पर स्वीकारा कि मै भी इस घटना में शामिल था और लूटपाट मारपीट में मौजूद था मुझे 10 हजार रुपया हिस्सा मिला है जो मेरे पास है।



