ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the bier of husband and wife rose together the eyes of the villagers became moist

Chandauli News: एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव वालों की आंखें हुईं नम.

" प्रधान अभय सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति बेहद समर्पित थे। जीवन भर साथ निभाने वाले इस दंपती ने मृत्यु में भी साथ नहीं छोड़ा। गांव के लोगों ने इसे सच्चे प्रेम और अटूट बंधन की मिसाल बताया"

chandauli

10:45 AM, Oct 31, 2025

Share:

Chandauli News: एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव वालों की आंखें हुईं नम.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज. 

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हर किसी की आंखें नम हो गईं जब एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी। गांव के रिटायर्ड कर्मचारी रामप्यारे विश्वकर्मा (68) और उनकी पत्नी राधिका देवी (65) ने गुरुवार की रात 10-11 बजे के करीब अंतिम सांस ली। दोनों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Img

जानकारी के अनुसार, रामप्यारे विश्वकर्मा कोलकाता में चटकल कंपनी में सेवा से सेवानिवृत्त होकर पत्नी राधिका देवी के साथ गांव में शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे थे। वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे। गुरुवार की रात अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि राधिका देवी का निधन हो गया। पत्नी के निधन को रामप्यारे विश्वकर्मा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ दंपती के निधन की खबर सुनकर परिवारजन ही नहीं, गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं।

विज्ञापन

Img

दोनों अपने दो पुत्र दिलीप व राजकुमार तथा तीन पुत्रियों की शादी-विवाह कर सामाजिक जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुके थे। शुक्रवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार के लिए एक साथ ग्रामीणों ने तैयारी की। प्रधान अभय सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति बेहद समर्पित थे। जीवन भर साथ निभाने वाले इस दंपती ने मृत्यु में भी साथ नहीं छोड़ा। गांव के लोगों ने इसे सच्चे प्रेम और अटूट बंधन की मिसाल बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.