ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the block chief expressed resentment for the grass gathering in ancient lake cleanliness campaign was launched

Chandauli News: प्राचीन सरोवर में घासफूस जमा होने पर ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी, चलाया गया स्वच्छता अभियान.

"ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ घाट पर पहुंचे। सरोवर के घाटों पर ब्लॉक प्रमुख ने झाड़ू चलाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लेकिन सरोवर की स्थिति देखकर सचिव के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। ब्लॉक प्रमुख ने छठ पूजा से पूर्व सरोवर की साफ-सफाई कराने और छठ पूजा के बाद सरोवर का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया"

chandauli

12:42 PM, Sep 26, 2025

Share:

Chandauli News: प्राचीन सरोवर में घासफूस जमा होने पर ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी, चलाया गया स्वच्छता अभियान.
logo

कस्बा के प्राचीन सरोवर पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत साफ-सफाई में जुटे ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह अधिकारियों के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है। इसके तहत स्वच्छोत्सव स्वच्छ एवं हरित उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह अधिकारीयों के साथ सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर पहुंचे, जहां घाटों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान सरोवर की स्थिति देखकर सचिव के खिलाफ नाराजगी जताई गई। डाला छठ पूजा से पूर्व सरोवर की साफ-सफाई और छठ पूजा के बाद सरोवर का सुंदरीकरण क्षेत्र पंचायत से कराने का आश्वासन दिया गया। वहीं, सरोवर की साफ-सफाई के बाद निकाली गई घासफूस छोड़ दिए जाने से कस्बावासियों ने नाराजगी व्यक्त की। बीते दिनों ग्राम सभा की ओर से कस्बा के प्राचीन सरोवर की साफ-सफाई और सुंदरीकरण का अभियान शुरू किया गया। सुंदरीकरण के तहत सरोवर का पानी निकालकर चारों ओर घाट बनाने की कवायद शुरू की गई। लेकिन ग्राम सचिव की बड़बोलापन के कारण घाटों का निर्माण अधूरा रह गया। बरसात होने पर सरोवर में पानी भर गया, जिसके बाद साफ-सफाई का ध्यान न देने पर चारों ओर घासफूस जम गया।

जबकि आगामी दिनों में डाला छठ पर्व का त्योहार है। गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ घाट पर पहुंचे। सरोवर के घाटों पर ब्लॉक प्रमुख ने झाड़ू चलाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लेकिन सरोवर की स्थिति देखकर सचिव के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव सरोवर के सुंदरीकरण के नाम पर कस्बावासियों को केवल गुमराह कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने छठ पूजा से पूर्व सरोवर की साफ-सफाई कराने और छठ पूजा के बाद सरोवर का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीओ विजय सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार, मुसाफिर यादव, अभय यादव, रिंकू, पवन वर्मा, नंदन सोनी, संत सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.