ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the body of an old woman hanging from a noose made from a sari the market of discussions hot

Chandauli News: साड़ी से बने फंदे से लटकता वृद्ध महिला का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म.

"बताते चलें कि परिवार में मनोरमा सिंह, मृतका की बहू, अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर में निवास करती थी, जबकि उसका पति महाराष्ट्र में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। उसकी मात्र पांच पुत्रियाँ थीं, जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। हालांकि पूरे गांव में इस बात की चर्चा है कि 87 साल की वृद्ध महिला ने 8 फीट की ऊँचाई पर कैसे फंदा बनाया होगा और कैसे उस फंदे से लटकी होगी"

chandauli

10:37 AM, Sep 20, 2025

Share:


Chandauli News: साड़ी से बने फंदे से लटकता वृद्ध महिला का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म.
logo

थाना सैयदराजा, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत फेसुंड़ा गाँव में 87 वर्षीय सावित्री देवी वृद्ध महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना उसकी बहू मनोरमा सिंह को जब सुबह जगी तो इस हालत में देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई। बताते चलें कि परिवार में मनोरमा सिंह, मृतका की बहू, अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर में निवास करती थी, जबकि उसका पति महाराष्ट्र में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। उसकी मात्र पांच पुत्रियाँ थीं, जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। हालांकि पूरे गांव में इस बात की चर्चा है कि 87 साल की वृद्ध महिला ने 8 फीट की ऊँचाई पर कैसे फंदा बनाया होगा और कैसे उस फंदे से लटकी होगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.