मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the body of village head rakesh yadav who died in a road accident in jammu reached the village a crowd gathered to pay his last respects

Chandauli News : जम्मू सड़क हादसे में मृत ग्राम प्रधान राकेश यादव का शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़.

“जम्मू में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजीदहा के ग्राम प्रधान राकेश यादव का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे।”

chandauli

8:52 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News : जम्मू सड़क हादसे में मृत ग्राम प्रधान राकेश यादव का शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़.
logo

मृतक ग्राम प्रधान की फ़ाइल फोटो, उमड़ी भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव का शव सोमवार को एंबुलेंस से गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Img

राकेश यादव 22 जुलाई को वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू गए थे। दर्शन के बाद आवश्यक कार्य के चलते वह जम्मू में रुके हुए थे और 13 अगस्त को उनकी वापसी का टिकट था। इसी दौरान किराये की स्कूटी से बाजार जाते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को परिजनों को हादसे की जानकारी मिली थी। राकेश यादव अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्री गुड़िया यादव और 10 वर्षीय पुत्र मंगल यादव को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन से मजीदहा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पिता मनबोध यादव, मां रामरती देवी, पत्नी शिखा यादव और भाई अरविंद व मनोज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Img

राकेश यादव अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्री गुड़िया यादव और 10 वर्षीय पुत्र मंगल यादव को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन से मजीदहा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पिता मनबोध यादव, मां रामरती देवी, पत्नी शिखा यादव और भाई अरविंद व मनोज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.