ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the captivating presentations of radha krishna at syedaraja kids public school captivated the audience

Chandauli News: सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.

“सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण और गोपियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।”

chandauli

6:25 PM, Sep 4, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
logo

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व राधा-कृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के नृत्य और अभिनय पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आपसी भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, अर्चना सोनी, विशाल शर्मा, देवेंद्र जालान, किरण शर्मा, प्रेमशंकर और फेराज अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.