ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the car filled with cattle of animal smugglers going to bihar stuck in a wet soil the smugglers ran away after seeing the villagers

Chandauli News: बिहार जा रहे पशु तस्करों की मवेशी से भरी गाड़ी गीली मिट्टी में फंसी, ग्रामीणों को देख तस्कर भागे.

"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार बॉर्डर पर घुरहूपुर गांव के समीप कच्चे मार्ग पर पशुओं से लदे लावारिस वहां होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो पिकअप वाहनों पर लदे मवेशियों को बरामद करने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

7:54 PM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News: बिहार जा रहे पशु तस्करों की मवेशी से भरी गाड़ी गीली मिट्टी में फंसी, ग्रामीणों को देख तस्कर भागे.
logo

थाना इलिया, जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव के समीप बिहार प्रांत के बॉर्डर पर बुधवार की रात में मवेशियों से भरे पशु तस्करों की दो वाहन खेत की गीली मिट्टी में फंस गईं। काफी प्रयास के बाद भी वाहन गड्ढे से नहीं निकलीं तो तस्कर मौके पर ही मवेशियों से भरी वाहनों को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 5 बजे पहुंची इलिया थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को गड्ढे से निकलवाकर वाहन सहित मवेशियों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

चकिया तथा इलिया थाना क्षेत्र से आए दिन बध के लिए मवेशियों को बिहार में प्रवेश दिलाने के लिए विभिन्न रास्तों से तस्कर ले जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार की रात तस्कर दो पिकअप वाहनों में दर्जनों मवेशियों को लादकर खरौझा गांव के रास्ते से होते हुए घुरहूपुर से बिहार के रास्ते बंगाल भेजने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बिहार बॉर्डर पर घुरहूपुर गांव के समीप कच्चे मार्ग पर तेज रफ्तार में रही वाहन बरसात की गीली मिट्टी में धंस गई।

विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि वाहनों के फंसने के बाद उसके साथ रहे लोगों ने घंटों तक उसे निकालने का प्रयास किया, तब तक आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। इसकी सूचना ग्रामीणों ने इलिया पुलिस को दी, लगभग दो घंटे बाद मौके पर आई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया और एक दर्जन मवेशियों के साथ वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले गई। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दो पिकअप वाहन तथा मवेशियों को बरामद करने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.