ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the chief development officer did not do any subordinates of the niti aayog related parameters

Chandauli News: मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग संबंधित पैरामीटर को लेकर कसी मातहतों की नकेल.

"सीडीओ ने कहा कि समय सीमा में सबको बढ़ाते हुए प्रतिदिन की प्रगति करते हुए 31 दिसंबर 2025 तक समस्त विभागों के इंडिकेटर शो में सत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए ब्लाक को आकांक्षी विकासखंड से बाहर लाया जाए। सभी से यह अपेक्षा की गई कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए आपस में सहयोग स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे"

chandauli

9:51 AM, Sep 25, 2025

Share:

Chandauli News: मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग संबंधित पैरामीटर को लेकर कसी मातहतों की नकेल.
logo

अधिकारियों संग बैठक की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। आकांक्षी विकास खंड चहनिया नीति आयोग के समस्त इंडिकेटरों की सत प्रतिशत पूर्ति हेतु मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर के सभागार में बुधवार की शाम को समीक्षा बैठक आयोजित की। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय परिसर में बन रहे अमृत वाटिका का निरीक्षण कर फलदार और छायादार वृक्ष का पौधरोपण किया। वहीं विभागवार एक-एक बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अपने एक-एक इंडिकेटरों की पूर्ति हेतु माइक्रो प्लान प्रतिदिन का तैयार कर गुरुवार की शाम तक प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

Img

बैठक में बताया गया कि माइक्रो प्लान इस प्रकार तैयार करें कि विभाग के फील्ड अफसर, ब्लाक स्तर अधिकारी एवं डेवलपमेंट पार्टनर्स की जिम्मेदारी तय की जाए एवं एक-एक बिंदु पर रोड मैप तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, ICDS, NRLM, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, कृषि विभाग, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी को माइक्रो प्लान तैयार होने के उपरांत 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक सभी कपीस में 7% पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रतिदिन की रिपोर्टिंग सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी को सायं 4:00 बजे सभी विभाग प्रस्तुत करेंगे एवं उनके द्वारा समेकित रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी महोदय को प्रतिदिन 5:00 बजे प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन

Img

सभी विभागों से अपेक्षा की गई कि रोड मैप इस तरह से तैयार करें कि हर एक कर्मचारी और अधिकारी की प्रतिदिन की जिम्मेदारी निर्धारित हो। समय सीमा में सबको बढ़ाते हुए प्रतिदिन की प्रगति करते हुए 31 दिसंबर 2025 तक समस्त विभागों के इंडिकेटर शो में सत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए ब्लाक को आकांक्षी विकासखंड से बाहर लाया जाए। सभी से यह अपेक्षा की गई कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए आपस में सहयोग स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान डीसी एनआरएलम स्वेता सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, पशु चिकित्सा प्रभारी मधुशर अली, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, एडियो पंचायत राजेश सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.