Chandauli News: ज्वेलरी शॉप लूट में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, बिहार भागने की फिराक में था बदमाश.
"पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वे चकिया क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकानों की पहले से रेकी कर रहे थे और वारदात के बाद बिहार भागने की तैयारी में थे। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस अभी भी फरार तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।"
chandauli
9:53 AM, May 28, 2026
Share:


असलहा बरामदवी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सैदूपुर इलाके में हुई वारदात के बाद पकड़े गए बदमाशों में से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अवैध असलहा बरामदगी के लिए ले जाया गया था, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार सैदूपुर बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान पर तीन बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दुकान में महिला संचालिका पूजा देवी अकेली थीं। इसी दौरान बदमाशों ने शटर गिराकर असलहे के बल पर लूट का प्रयास किया और कैश बॉक्स से नकदी निकाल ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और बैंक के पास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से दो बदमाश मौके पर ही पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार यादव निवासी कैमूर, बिहार ने बताया कि वारदात से पहले उसने अपना .315 बोर तमंचा और कारतूस अलग स्थान पर छिपा दिया था, ताकि खुद को व्यापारी बताकर आसानी से दुकान में घुस सके।
विज्ञापन
पुलिस टीम उस असलहा बरामदगी के लिए बनरसिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर अचानक फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ चकिया रघुराज और भारी पुलिस बल अस्पताल व मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
