ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the dead body found hanging from a tree missing from tuesday evening stirred

Chandauli News: मंगलवार शाम से लापता विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप.

"चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिससे परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

5:38 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: मंगलवार शाम से लापता विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया थाना कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा ग्रामसभा में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जहाना (20 वर्ष) पुत्री मोहम्मदीन निवासी नौडीहा, शिकारगंज के रूप में हुई है। जहाना की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व सोनभद्र जनपद के पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौरा गांव निवासी मुरादू पुत्र फेक्कू के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, जहाना इन दिनों अपने मायके नौडीहा में रह रही थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे से वह घर से लापता थी।

Img

परिवार और ग्रामीणों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार तड़के लगभग चार बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता देखा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता मोहम्मदीन ने बताया कि जहाना बोल नहीं पाती थी (गूंगी थी) और उसका लगभग एक वर्ष का बेटा मुजाहिद है। चार संतान में वह सबसे छोटी थी। परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से मायके में रह रही थी। सूचना पाकर चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की।

विज्ञापन

Img

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिससे परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जहाना शांत स्वभाव की थी, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.