ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the dead body of a young man missing in a well since friday morning the court marriage took place a year ago

Chandauli News: शुक्रवार की सुबह से गायब युवक का कुएं में मिला शव, एक वर्ष पूर्व हुआ था कोर्ट मैरिज.

"मृतक प्रदीप कुमार स्व. कमला राम के पुत्र थे। मृतक ने एक वर्ष पहले सकलडीहा थाना क्षेत्र के रमरेपुर गांव निवासी चांदनी से कोर्ट मैरिज की थी। प्रदीप मेहनत-मज़दूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा"

chandauli

5:32 PM, Sep 27, 2025

Share:

Chandauli News: शुक्रवार की सुबह से गायब युवक का कुएं में मिला शव, एक वर्ष पूर्व हुआ था कोर्ट मैरिज.
logo

मृतक प्रदीप की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान दलित बस्ती के पास एक खेत में स्थित कुएं में शनिवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक शुक्रवार सुबह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार, खड़ान गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार शुक्रवार सुबह घर से गायब हो गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पूरी रात गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिजनों ने धानापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के कुएं में उसका शव उतराया हुआ मिला, घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक प्रदीप कुमार स्व. कमला राम के पुत्र थे। मृतक ने एक वर्ष पहले

विज्ञापन

Img

सकलडीहा थाना क्षेत्र के रमरेपुर गांव निवासी चांदनी से कोर्ट मैरिज की थी। प्रदीप मेहनत-मज़दूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रदीप कुएं में कैसे गिरा और उसकी मौत का कारण क्या है। धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.