Chandauli News: जीवित्पुत्रिका पूजा के दौरान कर्मनाशा में डूबे दोनों बालकों का मिला शव, गांव में छाया मातम.
"एसडीआरएफ की अलग-अलग टीमों द्वारा नदी में डूबे बालकों का शव ढूंढ निकाला। घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर पहले हिमांशु का शव मिला, जबकि दोपहर तक प्रियांशु का भी शव बरामद हो गया। दोनों बालक दो-दो भाईयों में बड़े थे। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है"
chandauli
6:18 PM, Sep 15, 2025
Share:


पूर्व सपा विधायक और रामपुर चौकी इंचार्ज के साथ मृतक के शव को ले जाते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के चारि गांव में कर्मनाशा में रविवार की शाम डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को दोपहर तक दोनों के शव को बरामद कर लिया। दोनों बच्चों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के करुण क्रंदन से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि रविवार की शाम जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा के दौरान चारि गांव में कर्मनाशा नदी में नहाने गए चारी गांव के निवासी 15 वर्षीय प्रियांशु यादव और 12 वर्षीय हिमांशु नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना से हड़कंप मच गया था। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में बच्चों को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी की जल पुलिस और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। रविवार शाम से ही कर्मनाशा नदी में एसडीआरएफ ने शव खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन मौसम के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा।
विज्ञापन
आखिरकार सोमवार को सफलता मिली। दो अलग-अलग टीमों द्वारा नदी में डूबे बालकों का शव ढूंढ निकाला गया। घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर पर पहले हिमांशु का शव मिला, जबकि दोपहर तक प्रियांशु का भी शव बरामद हो गया। पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद दोनों शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों बालक दो-दो भाईयों में बड़े थे। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



