मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the driver turned out to be the mastermind of the robbery 4 arrested rs 23 thousand cash and weapons recovered

Chandauli News: व्यापारी का चालक ही निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार, 23 हजार नकद व हथियार बरामद.

"पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी आरोपी लूट की रकम का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।"

chandauli

4:55 PM, Apr 6, 2026

Share:

Chandauli News: व्यापारी का चालक ही निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार, 23 हजार नकद व हथियार बरामद.
logo

पुलिस टीम द्वारा पकड़े मुख्य आरोपी और उसका भाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप रिंग रोड पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 हजार रुपये नकद, एक सोने का लॉकेट, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार बरामद की है। घटना 1 अप्रैल की देर रात की है, जब मिर्जापुर के अदलहाट निवासी बीज व्यापारी रविंद्र कुमार अपने पिकअप वाहन से गोरखपुर से लौट रहे थे। कुरहना स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने वाहन रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल को निलंबित भी किया गया था।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि स्वाट सर्विलांस टीम और मुगलसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित नाचघर मैदान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित पटेल, विपिन कुमार सिंह, आकाश सिंह और विशाल पटेल शामिल हैं, जो मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरी लूट की साजिश खुद पिकअप चालक रोहित पटेल ने रची थी। उसने व्यापारी के पास नकदी होने की जानकारी अपने भाई और साथियों को दी और योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिलाया। घटना को वास्तविक दिखाने के लिए आरोपियों ने रोहित के साथ भी मारपीट का नाटक किया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.