Chandauli News: सांसद साधना सिंह का प्रयास लाया रंग, चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी.
"राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने बताया कि सांसद बनने के तुरंत बाद उनकी प्राथमिकता रही है कि चंदौली मझवार स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हो। 24 जुलाई 2024 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्वयं रेल मंत्री से मुलाक़ात कर महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी थी। सांसद साधना सिंह ने यह विषय संसद की रेलवे स्थायी समिति की बैठकों में भी जोरदार तरीके से रखा था"
chandauli
10:51 AM, Sep 4, 2025
Share:


रेल मंत्री द्वारा राज्यसभा सांसद साधना सिंह को भेजा गया पत्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद साधना सिंह का प्रयास अंततः रंग लाया और जनपदवासियों को जिला मुख्यालय पर एक ट्रेन के ठहराव की सौगात मिल गई। सांसद साधना सिंह के प्रयास से चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12397/12398 गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय से चंदौली मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी और दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के लिए रेल संपर्क और भी सुलभ होगा। सांसद साधना सिंह ने बताया कि सांसद बनने के तुरंत बाद उनकी प्राथमिकता रही है कि चंदौली मझवार स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हो।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उन्होंने 24 जुलाई 2024 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी थी। इसके अलावा, उन्होंने स्वयं रेल मंत्री से मुलाक़ात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। सांसद साधना सिंह ने यह विषय संसद की रेलवे स्थायी समिति की बैठकों में भी जोरदार तरीके से रखा। लगातार प्रयासों और जनभावनाओं के सम्मान में रेल मंत्री ने इस ट्रेन का ठहराव चंदौली मझवार में स्वीकृत कर दिया। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ठहराव चंदौली जिले के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।



