Chandauli News: शादी में गया था परिवार, ताला तोड़कर घर से लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम.
"शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा"
chandauli
5:22 PM, Nov 26, 2025
Share:


चोरी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहाबगंज थानाध्यक्ष
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुरकौल गांव में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी पारस मौर्य अपने पूरे परिवार के साथ पाटीदार समाज की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए चंदौली स्थित एक लॉन में गए थे। इस बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़कर अंदर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर पुत्र जितेंद्र कुमार की पत्नी के करधनी, सोने की चेन, चांदी की पैजनी समेत कई कीमती जेवरात, जबकि छोटे पुत्र शैलेन्द्र की पत्नी के बक्शे में रखा जेवर और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। रात करीब 1 बजे जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा, तो ताला टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। बुधवार सुबह पीड़ित के पुत्र जितेंद्र कुमार ने चोरी की घटना की लिखित तहरीर थाने में दी। शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि मुरकौल गांव में बीते दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



