Chandauli News: जिम संचालक हत्याकांड के आरोपियों के परिजनों ने मृतक के भाई पर की फायरिंग.
"मृतक जिम से चालक के भाई राजू यादव कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।"
chandauli
9:39 PM, Jan 27, 2026
Share:


जिम संचालक हत्याकांड में एनकाउंटर के दौरान घायल चारों मुख्य उपयुक्त
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डिहवां (धरना) गांव में छह माह पूर्व हुए जिम संचालक अरविंद यादव हत्याकांड में अब मृतक के भाई को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए बदमाशों ने उस पर असलहे से फायरिंग भी की, हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गया।
बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के डिहवां (धरना) गांव निवासी जिम संचालक अरविंद यादव की 21 जुलाई 2025 की रात करीब 11 बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मृतक के भाई राजू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जेल में बंद मुख्य आरोपी अपने भाई के माध्यम से लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
राजू यादव के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब नौ बजे वह सिकटिया फाटक पर मौजूद था, तभी कल्लू यादव का भाई रामलखन यादव, ओमप्रकाश यादव का भतीजा लादेन यादव और उसका साथी अमन यादव उसे रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो अरविंद यादव जैसा ही हश्र कर दिया जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान अमन और लादेन ने उसे जान से मारने को कहा, जबकि रामलखन यादव ने कमर से असलहा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि राजू यादव किसी तरह बच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
