Chandauli News: दो दिन से नागिन के आतंक में जी रहे अधिवक्ता के परिवार को मिली राहत, सर्प मित्र ने कोबरा को किया रेस्क्यू.
"मिर्जापुर जिले के डोहरी गांव निवासी सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद नागिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लोहे के बड़े ड्रम में रखकर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया"
chandauli
10:33 AM, Oct 2, 2025
Share:


कोबरा सांप को रेस्क्यू करते सर्पमित्र महेश सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के उसरी गांव निवासी अधिवक्ता के घर में दो दिनों से लगातार नागिन बार-बार दिखाई दे रही थी। इस कारण परिवार के लोग दहशत में थे और लोगों में डर बना हुआ था। बुधवार को जब फैन फैलाए नागिन दिखाई दी, तो अधिवक्ता ने एक सर्प मित्र को बुलाया, जिसने कोबरा साँप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, उसरी गांव निवासी अधिवक्ता श्रीनिधि पांडेय के घर में पिछले दो दिनों से लगभग पांच फीट लंबे नागिन के आने से परिवार के लोग डरे-सहमे हुए थे। बुधवार को फैन फैलाए बैठी नागिन फिर दिखी। इस पर अधिवक्ता की सूचना पर पहुंचे मिर्जापुर जिले के डोहरी गांव निवासी सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद नागिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लोहे के बड़े ड्रम में रखकर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत महसूस की और महेश सिंह के सफल प्रयास और साहस की सराहना की। मादा कोबरा साँप के पकड़े जाने के बाद जहाँ परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं घर में अन्य सर्पों की आशंका भी जताई जा रही है। इस घटना ने पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है।



