ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the female leopard caught in moradabad found a home in the forest of naugarh

Chandauli News: मुरादाबाद में पकड़ी गई मादा तेंदुआ को मिला नौगढ़ के जंगल में ठिकाना.

“मुरादाबाद में पकड़ी गई मादा तेंदुआ को चंदौली के संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। वन विभाग ने प्राकृतिक संतुलन का हवाला दिया है, जबकि जंगल से सटे गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।”

chandauli

12:26 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: मुरादाबाद में पकड़ी गई मादा तेंदुआ को मिला नौगढ़ के जंगल में ठिकाना.
logo

नौगढ़ और चकिया रेंज के जंगल में छोड़े गए दो मादा तेंदुआ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। मुरादाबाद में पकड़ी गई मादा तेंदुआ को चंदौली के जंगलों में नया ठिकाना दिया गया है। वन विभाग ने जनपद के दो वन क्षेत्रों में दो मादा तेंदुओं को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा है। इनमें एक को नौगढ़ रेंज की सपहर बीट और दूसरी को चकिया रेंज के लेहड़ा उत्तरी क्षेत्र में छोड़े जाने की जानकारी दी गई है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी अश्विनी चौबे और संजय श्रीवास्तव की देखरेख में हुई।

Img

वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों के संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से तेंदुओं को जंगल में छोड़ा गया है। नौगढ़ रेंज के वन क्षेत्र में मादा तेंदुआ छोड़े जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता है। जंगल के नजदीक रहने वाले लोगों को वन विभाग ने सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Img

नौगढ़ के रेंजर संजय श्रीवास्तव के अनुसार, वन्यजीवों की मौजूदगी जंगल के पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, ग्रामीणों की सुरक्षा भी अहम है। ऐसे में जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। वन विभाग के मुताबिक, बीते एक वर्ष में चंदौली के वन क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन तेंदुए छोड़े जा चुके हैं। तेंदुओं को नए परिवेश में ढलने में समय लग सकता है। ऐसे में वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखना जरूरी होगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.