Chandauli News: 14 अगस्त को मनाया जाएगा श्री प्रकटेश्वर महादेव का प्रथम प्राकट्य दिवस, सामूहिक रुद्राभिषेक में उमड़ेंगे श्रद्धालु.
“श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर 14 अगस्त को श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।”
chandauli
6:16 PM, Aug 12, 2026
Share:


पीडीडीयू नगर तहसील के धपरी गांव स्थित प्रकटेश्वर महादेव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के पावन अवसर पर 14 अगस्त को श्री प्रकटेश्वर महादेव का प्रथम प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रथम प्राकट्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान श्री प्रकटेश्वर महादेव का विधिवत पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाले धार्मिक अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार प्रथम प्राकट्य दिवस श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर है। सामूहिक रुद्राभिषेक में शामिल होकर श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है।
