ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the girl s guardian made serious allegations on the famous private school police engaged in investigation

Chandauli News: चर्चित निजी विद्यालय पर छात्रा के अभिभावक ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस.

"मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि एक अभिभावक ने अपनी बच्ची के साथ जयपुरिया स्कूल में शिक्षक द्वारा उत्पीड़न के संबंध में तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है"

chandauli

8:13 PM, Oct 7, 2025

Share:

Chandauli News: चर्चित निजी विद्यालय पर छात्रा के अभिभावक ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की शिक्षिका पर छात्रा के अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिक्षिका पर छात्रा का मानसिक उत्पीड़न करने और यूँ उत्पीड़न का आरोप लगाया।

Img

अभिभावक ने इस बाबत मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल ने इस पूरे प्रकरण की जांच विद्यालय की फिजिकल हैरेसमेंट कमेटी को सौंप दी है। साथ ही दोषी पाए जाने पर आवश्यक कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

जानकारी के अनुसार, मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक अभिभावक ने सोमवार की दोपहर में मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, पड़ाव कैम्पस में कक्षा 02 की छात्रा है। आरोप लगाया कि उसके कक्षा में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने उसकी पुत्री का मानसिक और यौन उत्पीड़न किया है।

Img

शिक्षिका द्वारा उनकी बच्ची को गाली दिए जाने के साथ ही स्विमिंग पूल में फेंकने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा, उनकी पुत्री को शिक्षिका बैड टच करती है। छात्रा द्वारा इसकी शिकायत पैरेंट्स से करने पर धमकी भी दी गई। इस बाबत मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.