Chandauli News: वन भूमि पर अवैध ढंग से हो रहे मकान निर्माण पर चला वन विभाग का हथौड़ा.
"गुरुवार की सुबह ही क्षेत्रीय वनाधिकारी अश्विनी चौबे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां संजय यादव द्वारा अवैध ढंग से निर्माण कराए जा रहे काम को पहले रुकवा दिया, फिर वनकर्मियों ने खुद अपने हाथों से घन और हथौड़े से निर्माण किए जा रहे मकान को ढहा दिया"
chandauli
10:57 AM, Aug 29, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया वन रेंज के मुजफ्फरपुर वीट के हथिनी अपार्टमेंट नंबर दो कोल्हुआ जंगल में आरक्षित वन भूमि पर संजय यादव नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा था। जिसे वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घन और हथौड़े से मकान को तुड़वाकर वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर बीट हथनी कंपार्टमेंट नंबर 2 के कोल्हुआ जंगल में एक व्यक्ति द्वारा वन विभाग की भूमि पर अवैध ढंग से मकान निर्माण किए जाने की शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारी अलर्ट हो गए। गुरुवार की सुबह ही क्षेत्रीय वनाधिकारी अश्विनी चौबे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां संजय यादव द्वारा अवैध ढंग से निर्माण कराए जा रहे काम को पहले रुकवा दिया, फिर वनकर्मियों ने खुद अपने हाथों से घन और हथौड़े से निर्माण किए जा रहे मकान को ढहा दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कार्यों के हौसले पस्त हो गए हैं और हड़कंप की स्थिति मची हुई है। वन विभाग की कार्रवाई में डिप्टी रेंजर आनंद दूबे, वन दरोगा राम आशीष सहित दर्जनों वन कर्मी मौजूद रहे।



