मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the happiness of eid turned into mourning two people drowned while bathing in latifshah dam

Chandauli News: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, लतीफशाह डैम में नहाते समय दो लोगो कि की डूबकर मौत.

"पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज और प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।"

chandauli

7:29 PM, Mar 21, 2026

Share:

Chandauli News: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, लतीफशाह डैम में नहाते समय दो लोगो कि की डूबकर मौत.
logo

लतीफ शाह डैम में डूबे युवक के शव को बाहर निकालते गोताखोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह डैम में ईद के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Img

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कस्बे के अलाईगली निवासी 19 वर्षीय समीर पुत्र कमालुद्दीन और 17 वर्षीय एकलाख पुत्र साबिर अली अपने अन्य साथियों के साथ ईद मनाने के लिए लतीफशाह डैम गए थे। सभी युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे, इसी दौरान कुछ युवक डैम में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय समीर और एकलाख गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी और दोनों युवक डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज और प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ईद के दिन हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.