Chandauli News: होली की खुशियां मातम में बदली,दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत पांच युवक.
"पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। होली के त्योहार से पहले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।"
chandauli
7:34 PM, Mar 5, 2026
Share:


मृतक सागर की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना चौराहा से कुछ दूरी पर शहीद पार्क के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच एक घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ओदरा गांव निवासी शंभू (17) पुत्र जोधन राम और आकाश (18) पुत्र सुरेंद्र एक बाइक से थाना चौराहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ब्लॉक बस्ती के सागर (17) पुत्र कैलाश, संजय (26) पुत्र रामलाल और सतेंद्र (14) पुत्र दीना दूसरी बाइक से आ रहे थे। शहीद पार्क के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि गंभीर रूप से घायल सागर ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
