Chandauli News: पूर्वांचल भास्कर की खबर का असर, बाबा बनवारी दास मंदिर एवं चबूतरे का मरम्मत कार्य शुरू.
"पिछले महीने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 9 लाख 97 हजार रुपए की लागत से मंदिर और चबूतरे का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण 6 सितंबर को विधायक कैलाश आचार्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने संयुक्त रूप से किया था। निर्माण कार्य में कमियां उजागर होने पर पूर्वांचल भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था"
chandauli
8:08 PM, Oct 5, 2025
Share:


पूर्वांचल भास्कर द्वारा खबर चलाने के बाद क्षतिग्रस्त बाबा बनवारी दास मंदिर एवं चबूतरे का किया गया मरम्मत
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के कौड़िहार ग्राम पंचायत स्थित लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर एवं चबूतरे का मरम्मत कार्य शुक्रवार को आरंभ हो गया। पिछले महीने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 9 लाख 97 हजार रुपए की लागत से मंदिर और चबूतरे का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण 6 सितंबर को विधायक कैलाश आचार्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने संयुक्त रूप से किया था।
निर्माण कार्य में कमियां उजागर होने पर पूर्वांचल भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में कार्यदाई संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जांच में पाया गया कि भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस जाने से मंदिर की दीवारों एवं चबूतरे में दरारें पड़ गई थीं। इससे मंदिर के धराशायी होने का खतरा मंडराने लगा था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी संकट उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन
पूर्वांचल भास्कर पर खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यदाई संस्था ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया। ग्राम प्रधान अशोक यादव स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।



