ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the inner vicious thief arrested illegal pistol and cash recovered

Chandauli News: अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और नकदी बरामद.

"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार कि पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद और ईश्वरचन्द्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अगस्त माह में आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर के बसनी गांव में शिवमंदिर से चांदी के आभूषण और घंटे चोरी किए थे। वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था"

chandauli

5:57 PM, Oct 5, 2025

Share:

Chandauli News: अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और नकदी बरामद.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ पुलिस ने चोरी और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शनिवार की रात नाथूपुर तिराहा क्षेत्र से अन्तरजनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद, पुत्र दिनेश, निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹11,400 नगद बरामद हुए हैं। 

Img

बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद और ईश्वरचन्द्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने ही गांव के अजय केवट और लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और ₹5,000 नकद चुराए थे। 

विज्ञापन

Img

अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण और घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। यह भी बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, चौकी प्रभारी मारूफपुर अमित सिंह, चौकी प्रभारी मोहरगंज अमित कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल अल्ताफ अहमद की प्रमुख भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.