ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news the issue of railway passenger facilities raised in the meeting of the divisional parliamentary committee 04082025 1RuLSc

Chandauli News: मंडलीय संसदीय समिति की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं का उठा मुद्दा.

Chandauli News: मंडलीय संसदीय समिति की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं का उठा मुद्दा.

12:00 AM, Jun 27, 2025

Share:

Chandauli News: मंडलीय संसदीय समिति की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं का उठा मुद्दा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर।

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के मंडलीय संसदीय समिति की बैठक शुक्रवार को डीआरएम ऑफिस में हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, अंडर पास में जल भराव न होने की मांग की गई। यही नहीं, चंदौली मुख्यालय पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई।

वहीं, रेलवे की परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर सांसदों ने जोर दिया। बैठक में सांसदों ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में सुझाव दिए। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने पूरा करने का आश्वासन दिया। .

डीआरएम ऑफिस के सभागार में मंडल संसदीय समिति की बैठक की तैयारियां पहले से चल रही थीं। बैठक की शुरुआत पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसदों और उनके प्रतिनिधियों का स्वागत कर की। उन्होंने सांसदों को यात्री सुविधा की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कहा कि इस वर्ष जनवरी-फरवरी में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला के दौरान 1760 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर तथा भीड़ प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 22 एटीवीएम लगाई गई। 12 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। 21 अन्य स्टेशनों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीडीयू मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीडीयू स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, शौचालय, रेस्ट हाउस, वेटिंग हॉल आदि के सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने कुचमन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने धीना स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की।

सांसद ने डीडीयू नगर में फोर लेन सड़क निर्माण में रेल भूमि से संबंधित समन्वय पर चर्चा कर तेजी लाने का निर्देश दिया। भाजपा की राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने चंदौली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। वहीं, दर्शना सिंह ने भी रेलवे की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की मांग की। सासाराम के कांग्रेस सांसद ने वंदेभारत और राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए रेलवे अंडर पास में जल भराव की समस्या को दूर करने का मुद्दा उठाया।

बैठक में आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट के भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह, गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि राजेश कुमार पांडेय, बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह के प्रतिनिधि अजीत, औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा के प्रतिनिधि संजय कुमार के साथ डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.