Chandauli News: संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजा सुभाष नगर तालाब का मामला, सभासद ने रेलवे लाइन से सीमांकन कराने की उठाई मांग.
"सुभाष नगर के नागरिकों का कहना है कि निष्पक्ष सीमांकन होने से विवाद की स्थिति समाप्त होगी और सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सभासद ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।"
chandauli
4:20 PM, Jul 7, 2026
Share:


संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते प्रभावित लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुभाष नगर स्थित तालाब की भूमि का मामला एक बार फिर प्रमुखता से उठा। वार्ड संख्या-21 की सभासद आरती यादव स्थानीय नागरिकों के साथ तहसील पहुंचीं और उपजिलाधिकारी राजीव सक्सेना को प्रार्थना पत्र सौंपकर तालाब की जमीन के सीमांकन में पारदर्शिता बरतने तथा नगर पालिका क्षेत्र के सभी तालाबों का चिन्हांकन कराने की मांग की।
सभासद आरती यादव ने आरोप लगाया कि सुभाष नगर स्थित आराजी संख्या-219 के तालाब का सीमांकन स्थायी बिंदु के आधार पर न कर मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है। उन्होंने मांग की कि तालाब की नापी दक्षिण दिशा में स्थित रेलवे लाइन को स्थायी बिंदु मानकर कराई जाए। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के अन्य तालाबों का भी सीमांकन कर उनकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि भूमि एवं तालाब के सीमांकन में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 21/24 के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए। इसके अलावा, सभासद ने मौजा बेदुआ स्थित विभिन्न आराजी संख्याओं में दर्ज तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उन्हें राजस्व अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित घोषित करने की भी मांग की।
