Chandauli News: यूपी बिहार सीमा पर वाहनों को रोक कर जांच कराने के चक्कर चली गयी युवक की जान.
"यूपी बिहार सीमा पर सैयदराजा के नौबतपुर में कर्मनाशा नदी के पुल पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक राज्य कर विभाग की चेकिंग टीम के साथ वहां पहुंचा था और जांच के लिए बिहार से आ रहे वाहनों को रोक रहा था। रात दो बजे जांच और हर दिन सचल दस्ता द्वारा बिहार सीमा पर रात के अंधेरे में चेकिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।"
chandauli
8:27 PM, Aug 12, 2025
Share:


शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ मोनू पांडेय की फाइल फोटो.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित कर्मनाशा पुल पर सोमवार की रात करीब दो बजे राज्य कर विभाग के सचल दल के साथ मौजूद एक प्राइवेट चपरासी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि वह बिहार से उत्तर प्रदेश की तरफ आ रहे वाहनों को संकेत देकर रोक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक शैलेंद्र मिश्रा उर्फ मोनू पांडेय, 42 वर्षीय, ग्राम खेदाई नरायनपुर के जय हिंद मिश्रा का पुत्र बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वर्षों से राज्य कर के सचल दल के अधिकारी के साथ रहकर हाईवे पर वाहनों को रोककर माल से संबंधित कागजात अधिकारी तक पहुंचाने का कार्य करता था। सोमवार की रात दो बजे उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित कर्मनाशा पुल पर राज्य कर विभाग के सचल दल के अधिकारी बिहार की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच-पड़ताल करने के लिए हाईवे के किनारे खड़े थे कि मृतक चपरासी हाथ देखकर वाहनों को रोक रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और उसे कुचलता हुआ वाहन भाग निकला। मृतक का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक शैलेश मिश्रा उर्फ मोनू पांडेय के पिता जय हिंद मिश्रा जल निगम में ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन



