ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the lover shot first girlfriend then also blown herself the lover s death girlfriend referred to varanasi in critical condition

Chandauli News: प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर हालत में वाराणसी रेफर.

"मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती इलाके में गुरुवार की शाम अपने घर में मौजूद 20 वर्षीय सबिया को मोहल्ले के ही निवासी 25 वर्षीय संजय सोनकर ने गोली मार दी। गोली सबिया को कमर में लगी। आरोपी संजय सोनकर घटना को अंजाम देकर वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई"

chandauli

8:00 PM, Oct 2, 2025

Share:

Chandauli News: प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर हालत में वाराणसी रेफर.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती इलाके में शाम को अचानक हुई फायरिंग घटना से सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही फरार प्रेमी ने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती समुदाय विशेष की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Img

 जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती इलाके में गुरुवार की शाम अपने घर में मौजूद 20 वर्षीय सबिया को मोहल्ले के ही निवासी 25 वर्षीय संजय सोनकर ने गोली मार दी। गोली सबिया को कमर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 25 वर्षीय संजय मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना के समय सबिया अपने घर में अकेली थी, उसके मां-बाप बाजार गए थे, जबकि उसकी बहन पास में थी। शोर शराब सुनकर मौके पर पहुंची बहन ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सबिया को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली सबिया के कमर में लगी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गई। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुगलसराय पुलिस को फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो एक युवती को गोली लगी थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के मामले में छानबीन की जा रही है।

Img

वही आरोपी संजय सोनकर घटना को अंजाम देकर वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे संजय सोनकर ने खुद एक कमरे में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय ने बाईं तरफ कंपतो पर सटाकर खुद को गोली मारी। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों घटनाओं में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। मृतक संजय सोनकर मुग़लसराय में सब्जी बेचने का काम करता था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.