ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the mad dog cut dozens of villagers including the inspector blooded

Chandauli News: पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटकर किया लहू लुहान.

"सकलडीहा कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी अपने कमरे में सुबह सोये हुए थे। उठकर मच्छरदानी हटा रहे थे। अचानक पागल कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर नोंचने लगा। दरोगा के चिल्लाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाया"

chandauli

9:46 AM, Sep 7, 2025

Share:

Chandauli News: पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटकर किया लहू लुहान.
logo

सकलडीहा कोतवाली में दरोगा गोपाल तिवारी के पैर में कुत्ता काटने की जानकारी देते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.  

चंदौली। कुत्तों के आतंक से बीते कई दिनों से सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के लोगों में दहशत है। शनिवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने सकलडीहा कोतवाली आवास में सो रहे एक दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को दौड़ाकर काट लिया। घटना के बाद से कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सकलडीहा सीएचसी पर दरोगा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने इजेक्शन लगवाया। लगातार कुत्तों के हमले होने से ग्रामीण भयभीत हैं। जिला प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

सकलडीहा कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी अपने कमरे में सुबह सोये हुए थे। उठकर मच्छरदानी हटा रहे थे। अचानक पागल कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर नोंचने लगा। दरोगा के चिल्लाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाया। कुत्ता भागते हुए रास्ते में कई ग्रामीणों को काटा, जिससे कस्बा में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुत्तों ने महिलाओं के साथ बच्चों पर भी हमला बोला। सीएचसी पर सुबह से ही कुत्तों की सूई लगवाने के लिए भीड़ जुटी रही। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि कुत्तों के हमले से कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें मलहम पट्टी के बाद एंटी रैबिज का सूई लगाया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.