ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the main road of pakri mahuriya is submerged in flood water increasing the problems of the villagers

Chandauli News : बाढ़ के पानी में डूबा पकड़ी महुअरियां का मुख्य मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें.

“चंदौली के पकड़ी महुअरियां गांव में बाढ़ का पानी मुख्य मार्ग पर भर जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जर्जर सड़क पर पानी भरने के बाद गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए टूटे पुल का पुनर्निर्माण और सड़क को ऊंचा कराया जाना जरूरी है।”

chandauli

9:02 PM, Sep 2, 2026

Share:

Chandauli News : बाढ़ के पानी में डूबा पकड़ी महुअरियां का मुख्य मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें.
logo

पकड़ी महुअरियां गांव के लोग बाढ़ के पानी से आवागमन करते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पकड़ी महुअरियां गांव में बाढ़ का पानी मुख्य मार्ग पर भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग पहले से ही जर्जर और बदहाल है। अब बाढ़ का पानी भरने से आवागमन और भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक पकड़ी और महुअरियां गांव के बीच एक नाला है। आसपास के कई गांवों का बरसाती पानी इसी नाले के जरिए गंगा नदी तक पहुंचता है। गंगा में बाढ़ आने पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। इससे पकड़ी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब जाता है और गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। बाढ़ के दौरान ग्रामीणों के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि महज करीब 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए पानी भरने के बाद उन्हें लगभग पांच किलोमीटर घूमकर कांवर-पक्खोपुर की ओर से आना-जाना पड़ता है।

विज्ञापन

ग्रामीण रामदयाल निषाद, मंटू यादव और संजय निषाद ने बताया कि पानी भरने से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है। वहीं किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर उसे खटिया के सहारे अस्पताल तक ले जाने की मजबूरी होती है। बाढ़ के दिनों में रोजमर्रा के काम के लिए भी ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बना पुल भी टूट चुका है। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क और पुल की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के साथ क्षेत्रीय सांसद और विधायक से मांग की है कि टूटे पुल का पुनर्निर्माण कराया जाए और सड़क को ऊंचा कराया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान गांव का संपर्क न टूटे और लोगों को हर साल होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.