Chandauli News: 52 से 48 फीट पर आया मामला, व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का जताया आभार.
"वरिष्ठ भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने 52 फीट के बजाय 48 फीट तक ही अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। इसके तहत जीटी रोड के मध्य डिवाइडर से 48 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली।"
chandauli
8:51 PM, Apr 30, 2026
Share:


पीडीडीयू नगर में बैठक करते व्यापारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू नगर के व्यापारियों ने एक बैठक आयोजित कर चंदौली के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण रही, जिसमें व्यापारियों ने अपनी बात विस्तार से रखी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी शंभू नाथ गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन द्वारा 52 फीट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल था। उन्होंने कहा कि लगातार प्रशासन से संवाद करने के बावजूद व्यापारियों की एक भी बात नहीं सुनी जा रही थी और उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इसी को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राणा प्रताप सिंह, अखिल पोद्दार, चंद्रेश्वर जायसवाल और राहुल जायसवाल ने पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। इस पर डॉ. पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और जिलाधिकारी चंदौली से वार्ता की और स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी की दुकान या मकान को अवैध तरीके से नहीं तोड़ा जाएगा।
बैठक में राजकुमार जायसवाल, सुरेश डेरोलिया, सरदार राणा सिंह, सरदार सेंटी सिंह, अरुण मोदनवाल, मनोज पाण्डेय, घनश्याम केशरी, रोहित सचदेवा, संता सिंह राजन, छोटेलाल श्रीवास्तव, अमनदीप सिंह, रवींद्र सिंह, कृपाल सिंह, लच्छू गुप्ता, राजन सिंह, राम कृष्ण दास सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
