ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the minister expressed resentment for not distributing compensation to the landlords

Chandauli News: भू‑स्वामियों को मुआवजा वितरण न होने पर मंत्री ने जताई नाराज़गी.

"सकलडीहा में हाईवे निर्माण के दौरान कई जगह मंदिर का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही कस्बे में भू‑स्वामियों को बिना मुआवजा वितरण किए तोड़फोड़ किए जाने को लेकर व्यापारियों ने शिकायत की। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की मनमानी पर नाराज़गी जताई"

chandauli

8:46 PM, Aug 29, 2025

Share:

Chandauli News: भू‑स्वामियों को मुआवजा वितरण न होने पर मंत्री ने जताई नाराज़गी.
logo

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व्यापारियों की समस्या सुनते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। जिला मुख्यालय से सैदपुर तक हाईवे सड़क का निर्माण PWD विभाग द्वारा नामित कार्यदायी संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि भू‑स्वामियों को मुआवजा वितरण किए बिना और मंदिर का निर्माण अधूरा होने पर नाराज़गी जताई गई। उच्चाधिकारीयों के माध्यम से हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही गई। मंत्री ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। सकलडीहा में हाईवे निर्माण के दौरान कई जगह मंदिर का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही कस्बे में भू‑स्वामियों को बिना मुआवजा वितरण किए तोड़फोड़ किए जाने को लेकर व्यापारियों ने शिकायत की।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की मनमानी पर नाराज़गी जताई। विभागीय उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी के माध्यम से हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही गई। कहा कि मंदिर निर्माण पूरा हुए बिना मंदिर परिसर को नहीं तोड़ा जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ अधूरे पड़े नाले के निर्माण को पूरा कराने का भी निर्देश दिया। अंत में टाउन में रोस्टर के अनुसार बिजली काटने का निर्देश दिया। इस मौके पर कमलेश यादव, अवधेश सिंह, अभिषेक, टुनटुन, अरविंद राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.