मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the miscreants broke the glass of the car of a family having breakfast in a restaurant on the highway the miscreants were caught in cctv

Chandauli News: हाइवे पर रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे परिवार की कार का शीशा तोड़ चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश.

“सैयदराजा थाना क्षेत्र में एनएच-19 स्थित एक रेस्टोरेंट पर नाश्ता कर रहे बिहार के परिवार की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने नकदी, मोबाइल और बैग चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।”

chandauli

6:19 PM, Aug 6, 2026

Share:

Chandauli News: हाइवे पर रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे परिवार की कार का शीशा तोड़ चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश.
logo

आराध्या रेस्टोरेंट के बाहर टूटी कार और सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित आराध्या रेस्टोरेंट पर गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने बिहार के एक परिवार को निशाना बनाते हुए उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। बदमाश कार में रखे दो बैग, करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Img

पीड़ित ललन प्रसाद सिंह निवासी शास्त्री नगर, गया (बिहार) ने बताया कि वह परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में आराध्या रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने के लिए कार खड़ी कर प्रथम तल पर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला और उसमें रखा दो बैग, एक मोबाइल, करीब 20 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उनका कहना था कि यदि पहले से ऐसी घटनाओं की जानकारी थी तो यात्रियों को सचेत किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन

Img

रेस्टोरेंट संचालक रण बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहा था, तभी दो युवक कार का शीशा तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार अन्य युवक भी आसपास दिखाई दिए, जिनके साथी होने की आशंका है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.