Chandauli News: बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी घटना.
"सकलडीहा तहसील क्षेत्र के महुअर गांव के बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी ने ग्रामीणों की जान सांसत में डाल दी है। खेतों से होकर गुजर रही हाईटेंशन तार काफी नीचे लटक गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है"
chandauli
6:43 PM, Aug 19, 2025
Share:


महुअर गांव में पांच फीट की ऊँचाई पर लटका हाईटेंशन तार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां बिजली उपकेंद्र से जुड़ी महुअर स्थित गांव में खेत के ऊपर मात्र पांच फीट की ऊँचाई पर हाइटेंशन तार लटक रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। कई बार शिकायत के बाद भी बनवाने की जरूरत नहीं समझी गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। महुअरकला गांव में कुछ लोगों के खेत के ऊपर से मात्र पांच फीट की ऊँचाई पर ग्यारह हजार वोल्टेज का तार लटका हुआ है। स्थिति यह है कि लोग डर के मारे खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं।
महुअर गांव में पांच फीट की ऊँचाई पर लटका हाईटेंशन तार
विज्ञापन
लोग नहीं तो ट्रैक्टर से खेत जोत पा रहे हैं और नहीं किसी कार्य के लिए जा पा रहे हैं। इस हाईटेंशन तार के नीचे कई किसानों का खेत परती पड़ा है। किसानों काशी नाथ सिंह, बलवंत सिंह, धीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, काली प्रसाद, रामेश्वरी तिवारी आदि का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। खेत के ऊपर से तार लटक रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए तार को मानक के हिसाब से ऊंचा करने की मांग की है।



