Chandauli News: प्यार से शुरू हुई कहानी का दर्दनाक अंत, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत.
"पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रेम कहानी से शुरू हुआ यह रिश्ता अब एक दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।"
chandauli
10:49 AM, Feb 17, 2026
Share:


मृतक बबली कुमारी कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। करीब दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली 21 वर्षीय बबली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति का कहना है कि पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बबली कुमारी पुत्री दशमी राम गौड़ ने गांव के ही शनि उर्फ सनी कुमार मौर्य से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जान-पहचान पढ़ाई के दौरान हुई और फिर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर साथ रहने लगे। पति मजदूरी का काम करता है। उसके अनुसार, सोमवार देर रात घर लौटने पर पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की, दवा खाकर दोनों सो गए। रात करीब ढाई बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी अचेत मिली।
विज्ञापन
सुबह मायके पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव के गले पर दबाव के निशान दिखाई दिए। स्थिति को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।गांव में चर्चा है कि पिछले कुछ समय से दंपति के बीच कहासुनी होती रहती थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रेम कहानी से शुरू हुआ यह रिश्ता अब एक दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया है। गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
