ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the people of the city inaugurated 72 lakh roads mla was present

Chandauli News: नगर की जनता ने किया 72 लाख की सड़क का उद्घाटन, विधायक रहे मौजूद.

"विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में वाराणसी विकास प्राधिकरण से पहली बार पैसा लेकर आया हूं। इसके पहले कोई भी जनप्रतिनिधि इसके लिए प्रयास नहीं किया। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ही जीटी रोड न्यू महाल से लेकर काली महाल चौराहा तक और गल्ला मंडी चौराहे से लेकर राम मंदिर जीटी रोड तक इन दोनों सड़कों का टेंडर हो गया है"

chandauli

11:37 AM, Sep 3, 2025

Share:

Chandauli News: नगर की जनता ने किया 72 लाख की सड़क का उद्घाटन, विधायक रहे मौजूद.
logo

सड़क के लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगो के साथ मौजूद मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पटेल नगर में सड़क इंटरलॉकिंग हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण के माध्यम से बना दिया गया। 72 लाख की सड़क का उद्घाटन नगर की जनता के हाथों करवाया गया। बताते चलें कि इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है, जो स्वयं उद्घाटन न कर स्थानीय जनता से करवा रहा है, जो क्षेत्रवासियों का सम्मान है। इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुगलसराय नगर पालिका परिषद में वाराणसी विकास प्राधिकरण से पहली बार में पैसा लेकर आया हूं। इसके पहले कोई भी जनप्रतिनिधि इस पर प्रयास नहीं किया। इसके अलावा, वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ही जीटी रोड न्यू महाल से लेकर काली महाल चौराहा तक और गल्ला मंडी चौराहे से लेकर राम मंदिर जीटी रोड तक इन दोनों सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द ही इन दोनों सड़कों पर कार्य लगाया जाएगा। विकास की गति रुकने नहीं दूंगा, मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। शिलान्यास के अवसर पर सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार, सेवालाल यादव, विनोद पाण्डे, नवीन सिंह, भीम मोदी, मिंटू, शितीज केशरी और विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.