ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the poor got relief from cold 400 blankets were distributed

Chandauli News: गरीबों को मिला सर्दी से राहत, 400 कंबलों का हुआ वितरण.

"मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि भीषण ठंड में गरीब और असहाय लोगों को तन ढकने के लिए कंबल उपलब्ध कराना एक पुनीत और मानवीय कार्य है। स्वर्गीय आलोक कुमार सिंह की स्मृति में हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर इस तरह के आयोजन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना समाज के प्रति गहरी संवेदना को दर्शाता है।"

chandauli

8:41 PM, Jan 12, 2026

Share:

Chandauli News: गरीबों को मिला सर्दी से राहत, 400 कंबलों का हुआ वितरण.
logo

कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यसभा सांसद साधना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली)  

चंदौली। कड़ाके की ठंड के बीच विकास खंड बरहनी की ग्राम सभा मानिकपुर में सोमवार को जरूरतमंदों के लिए राहत और संवेदना से भरा आयोजन देखने को मिला। स्वर्गीय आलोक कुमार सिंह की स्मृति में स्थापित फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के गरीब और असहाय लोगों के बीच करीब चार सौ कंबलों का वितरण किया गया। कंबल के साथ नाश्ते का पैकेट पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि भीषण ठंड में गरीब और असहाय लोगों को तन ढकने के लिए कंबल उपलब्ध कराना एक पुनीत और मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आलोक कुमार सिंह की स्मृति में हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर इस तरह के आयोजन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना समाज के प्रति गहरी संवेदना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र कुलदीप कुमार सिंह द्वारा जनसेवा के माध्यम से अपने पिता के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कंबल वितरण के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों के लिए पापुलर हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में डॉक्टर आकाश, डॉक्टर टुनिषा, डॉक्टर अविनाश और डॉक्टर प्रज्ञा पांडेय की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच की और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाकर ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजनकर्ता कुलदीप कुमार सिंह ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख बरहनी विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ महंत सिंह, अम्बरीष सिंह भोला, विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह, अशोक सिंह, अजय कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह उर्फ छोटू सहित कई गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय आलोक कुमार सिंह फाउंडेशन के सचिव अरुण सिंह ने किया।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.