मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the prestige of the district increased by representing the up team in the national junior volleyball competition

Chandauli News: राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया जिले का मान.

"प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।"

chandauli

10:23 PM, Jan 19, 2026

Share:

Chandauli News: राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया जिले का मान.
logo

विद्यालय में साबरीन का माला पहनाकर स्वागत करते प्रधानाध्यापक व अन्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा साबरीन ने राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंडर-14 वर्ग की राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश के कडप्पा जनपद में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया। साबरीन का चयन अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों का एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर भी अयोध्या में लगाया गया था।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद विद्यालय परिसर में साबरीन का स्वागत और सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और खेल अध्यापक पंकज कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। साबरीन की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.