Chandauli News: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत.
"नगर पंचायत सैयदराजा में भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती, पूजन और पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया।"
chandauli
8:58 PM, Jul 17, 2026
Share:


रथ यात्रा मेला के दौरान पूरे जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी किरण सिंह का स्वागत करते मेला कमेटी के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा में गुरुवार की शाम भीम बाबा मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पौहारी बाबा की कुटिया एवं दुधारी चौराहे का भ्रमण कर पुनः भीम बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी, पूजन-अर्चन किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक वातावरण और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की धर्मपत्नी किरण सिंह भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, बच्चा बाबू अग्रहरि, रणजीत सिंह, अनिल चौरसिया, रिशु सिंह, दिलीप अग्रहरि, नरेंद्र चौरसिया, नरेंद्र भास्कर, परमेश्वर जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
