ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the second leopard a second leopard was rescued in chandraprabha century a female leopard in bijnor

Chandauli News: चंद्रप्रभा सेंचुरी में छोड़ा गया एक सप्ताह में दूसरा तेंदुआ, बिजनौर में मादा तेंदुआ को रेस्क्यू किया गया.

"चन्द्रप्रभा रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि बिजनौर के कौड़िया रेंज से नर और मादा तेंदुए को पकड़कर चन्द्रप्रभा सेंचुरी के घने जंगल में उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है। मादा तेंदुआ पकड़े जाने के दौरान चोटिल हो गई थी। इसलिए सुरक्षित प्राथमिक उपचार के बाद अब उसे जंगल में छोड़ा गया है"

chandauli

9:56 AM, Sep 30, 2025

Share:

news-img
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के चन्द्रप्रभा सेंचुरी एरिया में एक सप्ताह के भीतर दूसरा तेंदुआ छोड़ा गया है। बिजनौर के कौड़िया रेंज से रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ को सोमवार को चन्द्रप्रभा वन रेंज में लाया गया। वन विभाग की टीम ने चिकित्सकीय जांच के बाद पिकअप वाहन से मादा तेंदुआ को चन्द्रप्रभा रेंज के घने राजदरी जंगल में छोड़ा। हालांकि, वन विभाग ने चन्द्रप्रभा रेंज के जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले वनवासी ग्रामीणों को आगाह किया है कि वे जंगल में न जाएँ। नरभक्षी जानवरों की बढ़ती संख्या के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Img

चन्द्रप्रभा रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि बिजनौर के कौड़िया रेंज से नर और मादा तेंदुए को पकड़कर चन्द्रप्रभा सेंचुरी के घने जंगल में उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है। मादा तेंदुआ पकड़े जाने के दौरान चोटिल हो गई थी। इसलिए सुरक्षित प्राथमिक उपचार के बाद अब उसे जंगल में छोड़ा गया है। चन्द्रप्रभा रेंजर ने बताया कि मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और जंगल के प्राकृतिक वातावरण में आसानी से खुद को ढाल सकेगी।

विज्ञापन

Img

चन्द्रप्रभा रेंज के रेंजर अश्विनी चौबे ने वन रेंज के जंगल से सटे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएँ। उन्होंने कहा कि सेंचुरी में हाल के दिनों में जंगली जानवरों, नर और मादा, की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की गतिविधि की तुरंत जानकारी वन विभाग को देने की सलाह दी गई है। वन विभाग के चकिया और चन्द्रप्रभा रेंज के रेंजर अश्विनी चौबे और अखिलेश दुबे की देखरेख में तेंदुए को जंगल में मुक्त किया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा रिशु चौबे समेत कई वनकर्मी मौके पर मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.