मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the slogan of mother india echoed in the tiranga yatra the message of unity and integrity was given through the tiranga yatra

Chandauli News:तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा यात्रा से दिया एकता-अखंडता का संदेश.

“सैयदराजा विधानसभा के कमालपुर बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपाइयों के साथ व्यापारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। भारत माता के जयघोष से पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंग गया।”

chandauli

6:39 PM, Aug 12, 2026

Share:

Chandauli News:तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा यात्रा से दिया एकता-अखंडता का संदेश.
logo

कमालपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में बुधवार को कमालपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्मृति गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

Img

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए रणबांकुरों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतर तरीका देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, चंद्रभान मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.