मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the team that came to stop illegal mining was attacked the villagers freed the jcb and took it away

Chandauli News: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, जेसीबी छुड़ाकर ले गए ग्रामीण.

"चकिया सीओ रघुराज ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

2:14 AM, May 10, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, जेसीबी छुड़ाकर ले गए ग्रामीण.
logo

पुलिसकर्मियों के कब्जे से छुड़ाकर जेसीबी ले जाते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट भगड़ा गांव स्थित चन्द्रप्रभा रेंज के शिकारगंज सेक्शन अंतर्गत अमरा बीट में शनिवार को अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम को भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कब्जे में ली गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को छुड़ाकर मौके से ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

Img

जानकारी के अनुसार आरक्षित वन भूमि में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर अवैध खनन किए जाने की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर चल रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मशीन मालिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि खुदाई निजी भूमि पर की जा रही थी, जबकि वन विभाग का दावा था कि खनन आरक्षित वन भूमि में कराया जा रहा था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर जुट गए और वन विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच हालात लगातार बिगड़ते चले गए। 


विज्ञापन

Img

विवाद बढ़ता देख वन विभाग की ओर से चकिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। आरोप है कि भीड़ ने विरोध करते हुए कब्जे में ली गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को छुड़ाकर मौके से भगा दिया। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के नेतृत्व में चकिया सर्किल की अतिरिक्त पुलिस फोर्स और बबुरी थाने की टीम मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने सड़क जाम की कोशिश कर रहे लोगों को भी मौके से हटाया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि महिलाओं की आड़ लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस टीम फरार जेसीबी चालक तथा खनन से जुड़े लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.