Chandauli News : काशी और चंदौली के गंगा घाटों पर एयर शो का रोमांच, काशीनाथ सिंह बोले, भारत की ताकत का संदेश.
“वाराणसी के नमो घाट और चंदौली के गंगा घाटों पर भारतीय वायुसेना के एयर शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने इसे भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन बताया, जबकि सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने पहली बार काशी में ऐसा शो देखने को सौभाग्यपूर्ण अनुभव बताया।”
chandauli
3:19 PM, Oct 26, 2026
Share:


यार्सन के दौरान कर्तव्य दिखाते भारतीय वायु सेवा के जहाज और हेलीकॉप्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। वाराणसी के नमो घाट और चंदौली के गंगा घाटों पर भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसमान में विमानों के रोमांचक करतब देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए। राफेल, मिराज, हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण विमानों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। घाटों पर मौजूद लोगों ने भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने एयर शो को ऐतिहासिक और शानदार बताया। उन्होंने कहा कि वायुसेना के 90 से 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस शो के माध्यम से देशवासियों को भारत की ताकत का संदेश दिया गया। उनके मुताबिक, भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि देशवासियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
काशीनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि एयर शो के माध्यम से वर्ष 2047 के लक्ष्य की दिशा में भारत की ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने काशी की धरती और गंगा किनारे इस आयोजन को देखकर गर्व महसूस होने की बात कही। वहीं, सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने एयर शो को बेहद अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन करते हुए कहा कि काशी की धरती पर पहली बार ऐसा शो देखने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विमानों का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।
एयर शो के दौरान घाटों पर मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय वायुसेना के विमानों के करतबों ने लोगों को रोमांचित किया और आयोजन ने देश की हवाई क्षमता के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया।



