ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the thrill of the air show on the ganga ghats of kashi and chandauli mla sushil singh said good luck for purvanchal

Chandauli News : काशी और चंदौली के गंगा घाटों पर एयर शो का रोमांच, विधायक सुशील सिंह बोले- पूर्वांचल के लिए सौभाग्य.

“वाराणसी के नमो घाट और चंदौली के अवधूत भगवान रामघाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। राफेल, मिराज और सूर्य किरण विमानों के करतबों ने दर्शकों को रोमांचित किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और वाराणसी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह ने इस आयोजन को अद्भुत और यादगार बताया।”

chandauli

3:26 PM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News : काशी और चंदौली के गंगा घाटों पर एयर शो का रोमांच, विधायक सुशील सिंह बोले- पूर्वांचल के लिए सौभाग्य.
logo

आसमान में दिल का सब बनाते भारतीय वायु सेवा के फाइटर प्लेन नजारे को दिखाई भाजपा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गंगा के दोनों तटों पर रविवार, 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन उत्साह का माहौल रहा। वाराणसी के नमो घाट और चंदौली के अवधूत भगवान रामघाट पर बड़ी संख्या में लोग हवाई प्रदर्शन देखने पहुंचे। राफेल, मिराज, हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण विमानों के रोमांचक करतबों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। घाटों और आसपास की सड़कों पर बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भीड़ नजर आई।

Img

सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह भी अपने परिवार के साथ एयर शो देखने पहुंचे। उन्होंने इसे काशी और पूरे पूर्वांचल के लोगों के लिए सौभाग्य का विषय बताया। सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने इस तरह के प्रदर्शन पहले टीवी और सोशल मीडिया पर देखे थे, लेकिन काशी में अपनी आंखों से ऐसा नजारा देखना अद्भुत अनुभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए भारतीय वायुसेना के जवानों को देश का असली हीरो बताया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उनके मुताबिक, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के धाम के ऊपर वायुसेना के प्रदर्शन और सलामी के दृश्य को भी यादगार बताया। सुशील सिंह ने कहा कि इस तरह का नजारा देखने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Img

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने एयर शो को अद्भुत और अकल्पनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली में देखने को मिलते थे। उन्होंने काशी और पूर्वांचल में ऐसा आयोजन होने पर प्रसन्नता जताई। वहीं, वाराणसी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह ने भी एयर शो की सराहना की और इसे ऐसा दृश्य बताया जिसकी पहले कल्पना नहीं की थी। एयर शो के दौरान गंगा तट पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। जनप्रतिनिधियों और दर्शकों ने भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन को देश की हवाई ताकत और जवानों के शौर्य का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की। आयोजन ने काशी और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को रोमांचक अनुभव दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.