मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the union submitted a memorandum to the dm demanding action against bangladeshi infiltrators in the district

Chandauli News: जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाई कि मांग को लेकर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन.

"प्रतिनिधिमंडल ने डीएम चंद्र मोहन गर्ग से मांग कि यदि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से भी मिलेगा और पूरे मामले से अवगत कराएगा।"

chandauli

7:17 PM, Mar 12, 2026

Share:

Chandauli News: जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाई कि मांग को लेकर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन.
logo

कलेक्ट्रेट पहुंचे संघ और भाजपा के पदाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। घुसपैठिया भगाओ समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपकर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच और कार्रवाई की मांग की।

Img

समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे कुछ लोग क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। उनका कहना था कि अवैध मोबाइल नंबरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आधार कार्ड और वोटर आईडी बनवाए जाने की बात सामने आ रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

घुसपैठिया भगाओ समिति के प्रांतीय संयोजक (काशी प्रांत) पवन कुमार सिंह ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर कथित घुसपैठियों के रहने की सूचना मिल रही है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान करे और उनके दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Img

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि यदि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में विश्वकर्मा कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, बबलू सिंह, वेदप्रकाश द्विवेदी, जिला संयोजक मुन्ना गुरु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.