मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the vicious man who stole from an auto passenger arrested

Chandauli News: ऑटो में बैठाकर सवारी से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार.

"सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।"

chandauli

6:23 PM, Apr 28, 2026

Share:

Chandauli News: ऑटो में बैठाकर सवारी से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। थाना चंदौली पुलिस ने ऑटो में बैठाकर यात्रियों का सामान व नकदी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6700 रुपये नकद और एक ऑटो वाहन बरामद किया है।

मामला 16 मार्च 2026 का है, जब प्रयागराज से मुगलसराय होते हुए चंदौली आ रही महिला और उसके पुत्र का ट्रॉली बैग अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो में सफर के दौरान खोलकर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, झाला और अंगूठियां चोरी कर ली थीं। इस मामले में थाना चंदौली पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। 28 अप्रैल को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मझवार स्टेशन के आगे मंदिर के पास से आरोपी सुजीत शर्मा (26) निवासी नई बस्ती आलूमिल को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 6700 रुपये और ऑटो (UP65QT3978) बरामद किया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो में बैठाकर खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। सफर के दौरान मौका पाकर उनका सामान और पैसे चोरी कर लेता था। आरोपी ने यह भी बताया कि पहले की एक घटना में मिले 25 हजार रुपये में से अधिकांश खर्च हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.