Chandauli News: मुर्गा मुर्गी लेकर पीड़ित परिवार पंहुचा थाने, बेजुबानो को जहर देने का आरोप.
"सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
5:53 PM, Jan 18, 2026
Share:


अमृत चूजा मुर्गा लेकर सदर कोतवाली पहुंच पीड़ित परिवार पानी गर्म करके नहा करो शाम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेवसा गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गा, मुर्गी और उनके चूजों को कथित रूप से विषाक्त पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए एक परिवार थाने पहुंच गया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते जहर देने की आशंका जताई है। पीड़िता धाना देवी अपने नाती-पोतों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ितों का कहना है कि उनके मुर्गा-मुर्गी और चूजों की हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे उन्हें जहर दिए जाने का शक हुआ। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में पहले से ही आपसी विवाद चल रहा है और उसी रंजिश के चलते मुर्गा-मुर्गी को विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ितों की बात को गंभीरता से सुना और जांच शुरू कर दी।इस संबंध में मुर्गी-मुर्गा पालक शिवसागर ने बताया कि अचानक जानवरों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें किसी साजिश की आशंका हुई। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



