Chandauli News: गंगा का रौद्र रूप देख तटवर्ती गांव के ग्रामीण सहमे.
"गंगा तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि तटवर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीणों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान गंगा में समाहित हो चुकी है"
chandauli
7:41 PM, Sep 9, 2025
Share:


टाण्डा के रिहायशी इलाकों के पास पहुँचा पानी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तीन दिन में गंगा अब किनारा छोड़ रिहायशी इलाकों की तरफ पानी बढ़ने लगी है। बलुआ घाट पर सब डूबने के बाद बाजार की तरफ पानी बढ़ने लगा है। वहीं तटवर्ती गांवों में पानी किनारा छोड़ गांव की तरफ रुख करने लगी है।
बता दें गंगा तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि तटवर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीणों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान गंगा में समाहित हो चुकी है।
विज्ञापन
इस वर्ष इसके पहले दो बार बाढ़ की दुश्वारियां झेल चुके लोग तीसरी बार जलस्तर बढ़ने से फिर ग्रामीण सदमे में हैं। टाण्डा में बाजार और रिहायशी इलाकों की तरफ गंगा का पानी रुख करने लगी है।



