ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the young man had left home to visit the temple his bike collided with cattle on the national highway painful death

Chandauli News: मंदिर दर्शन के लिए घर से निकला था युवक, नेशनल हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, दर्दनाक मौत.

“चंदौली में बुधवार तड़के मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदीश सराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर अचानक सामने आए मवेशी से बाइक टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

chandauli

1:23 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: मंदिर दर्शन के लिए घर से निकला था युवक, नेशनल हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, दर्दनाक मौत.
logo

मृतक मनीष कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हुआ। अलीपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर ग्राम सभा के चकिया पर गांव निवासी 22 वर्षीय मनीष यादव बाइक से चंदौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद मवेशी अचानक उसकी बाइक के सामने आ गया।

सुबह करीब चार बजे मनीष ने अपनी मां से मंदिर दर्शन के लिए जाने की बात कही थी और घर से निकल गया था। करीब एक घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि जगदीश सराय के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि मवेशी सड़क पर मौजूद था, जिसे मनीष समय रहते देख नहीं पाया। बाइक सीधे मवेशी से जा टकराई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने हादसा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मनीष दो भाइयों में छोटा था। वह अपने बड़े भाई अभिषेक और पिता के साथ गांव में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जाफरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मनीष स्वभाव से बेहद मिलनसार और अच्छा युवक था। उसकी अचानक मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.